गन्ने के खेत में छिपे भालू ने मचाई दहशत, युवक को किया घायल

WhatsApp Channel Join Now
गन्ने के खेत में छिपे भालू ने मचाई दहशत, युवक को किया घायल


पश्चिम चम्पारण(बगहा),28 अगस्त (हि.स.)। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर गोबर्धना थाना क्षेत्र के बनबारी चौकीदार टोला में शुक्रवार को एक भालू ने खेत में काम करने के लिए पहुंचे 30 वर्षीय मनोज उरांव जानलेवा हमला कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार भालू के हमला पर युवक चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटना की ओर दौड़े। लोगों के पहुंचने के बाद भालू वहां से भाग गया, इसके बाद ग्रामीणों ने घायल मनोज को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया,जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।

हमले में युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं।घटना के बाद बनबारी चौकीदार टोला और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण गन्ना के खेतों में जाने से भी डरने लगे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story