बेतिया मे तीन घर जलकर राख

WhatsApp Channel Join Now
बेतिया मे तीन घर जलकर राख


बेतिया, 20 अप्रैल (हि.स.)। लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत मरिहा गांव में अचानक सोमवार को लगी आग ने देखते ही देखते तीन फूस के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में छोटा साह, दीनानाथ साह और सत्यम साह के आशियाने पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घरों में रखे अनाज, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह खाक हो गई। हादसे में एक भैंस भी झुलस गई, जिससे उसके शरीर के कुछ हिस्से प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया। वहीं, ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे स्थिति पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद पहुंचे पैक्स अध्यक्ष निहाल सिंह ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story