बेतिया अरेराज मार्ग निर्माण के लिए 995 लोगों को जारी हुआ नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
बेतिया अरेराज मार्ग निर्माण के लिए 995 लोगों को जारी हुआ नोटिस


बेतिया, 29 अप्रैल (हि.स.)। अरेराज से बेतिया तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दिया गई है। इसके लिए 995 लोगों का भूमि अधिग्रहण कर नोटीस जारी किया गया है।

बुधवार को नौतन अंचल कार्यालय में डीएम तरनजोत सिंह के नेतृत्व में मुआवजा के लिए शिविर का आयोजन किया।दो दिवसीय शिविर में मुआवजा के लिए चिन्हित किसानों को अपने जमीन का कागजात दिखाना होगा तभी मुआवजे की राशि मिल सकेंगे।

जिला सहायक भू अर्जन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी फिरोज एकबाल ने कहा कि राजमार्ग निर्माण में धूम नगर, विशुनपुरा, पटेरवा, सरैया, जमुनिया, पकडिया और जगदीशपुर के करीब 995 लोगों के जमीन कोअधिग्रहण किया गया। जिन्हें जमीन का कागजात दिखाने के लिए नोटीस जारी किया गया है।

दो दिवसीय शिविर का आयोजन अंचल कार्यालय में आयोजित की गई है। शिविर में अधिकारियों ने बताया कि जिनके बाबा दादा के नाम से जमीन है उन्हें वंशावलि के साथ साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा।

इस दौरान एसडीएम विकास कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी अमरिंदर कुमार, बीडिओ शैलेंद्र कुमार सिंह, बीईओ रेयाज अहमद, प्रमुख कृष्ण देव चौधरी, थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान,राजस्व कर्मचारी वो अंचल कर्मी राजन कुमार पाड़े, देवेंद्र कुमार, बिनोद कुमार, मनीष कुमार, अमन कुमार,आदि मौजूद रहे

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story