शवदाह कार्यक्रम की बाद सरयू नदी में स्नान करने गए बीडीसी सदस्य भीम सिंह डूबे

WhatsApp Channel Join Now


सारण, 21 मई (हि.स.)। जलालपुर विशुनपुरा पंचायत के बीडीसी भीम सिंह सरयू नदी में डूब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम सिंह जलालपुर में एक शवदाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार के बाद वे अन्य लोगों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गए। स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ नदी तट पर जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन जारी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनका शव बरामद नहीं हो सका था। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है और आसपास के गांवों में शोक की लहर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story