एसएसबी का हुआ बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी का हुआ बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट


अररिया 11 जुलाई(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय बथनाहा में एसएसबी जवानों का बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन शनिवार को किया गया।

3.2 किलोमीटर बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण में वाहिनी के बल कार्मिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।निर्धारित मानकों के अनुरूप 3.2 किलोमीटर दौड़ सफलतापूर्वक पूर्ण की। इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, मानसिक दृढ़ता एवं परिचालन तत्परता का मूल्यांकन करना था, ताकि वे सीमावर्ती एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का प्रभावी एवं दक्षतापूर्वक निर्वहन कर सकें।मौके पर बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारीगण मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story