बापू टावर और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय को मिला प्रतिष्ठित सीआईडीसी विश्वकर्मा अवॉर्ड-2026

WhatsApp Channel Join Now
बापू टावर और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय को मिला प्रतिष्ठित सीआईडीसी विश्वकर्मा अवॉर्ड-2026


पटना, 10 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के बुनियादी ढांचा विकास और विरासत संरक्षण के प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली है। भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं- बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप (वैशाली) को प्रतिष्ठित 17वें सीआईडीसी विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने यह सम्मान प्राप्त किया। दोनों परियोजनाओं को सर्वश्रेष्ठ निर्माण परियोजनाएं श्रेणी में विश्वकर्मा अवॉर्ड मिला है।

इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि यह सम्मान बिहार के लिए गर्व का विषय है।

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विभाग की पूरी टीम की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। दोनों प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुसार उनके सतत मार्गदर्शन में भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित किया गया है। दोनों प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अभियंताओं, वास्तुविद और एजेंसी को बधाई देता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story