भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ स्कॉर्पियो सवार एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ स्कॉर्पियो सवार एक तस्कर गिरफ्तार


अररिया 17 जुलाई(हि.स.)।

अररिया आरएस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चंद्रदेई बाजार में वाहनों के जांच के क्रम में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने स्कॉर्पियो से कुल 1180 बोतल अर्थात 118 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया।वहीं मामले में बांसवाड़ी वार्ड संख्या आठ के रहने वाले आशिक पिता परवेज आलम को गिरफ्तार किया।जानकारी शुक्रवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

एसपी ने बताया कि आरएस थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिसके आधार पर पुलिस ने चंद्रदेई बाजार में नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान लगाया।इसी क्रम में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी तेजी से चंद्रदेई हाट की ओर जा रहा था।जिसको रोकने पर उसमें सवार लोग और चालक भागने लगे। भागते लोगों में से एक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा।जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 1180 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।मामले को लेकर आरएस थाना में कांड संख्या 162/26 धारा 21(सी),25 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार,एसआई त्रिपुरारी कुमार,सुनील कुमार सिंह,सौदागर कुमार,एएसआई विजय कुमार सिंह के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story