तीन दिनों के बैंक हड़ताल को लेकर सभी राष्ट्रीयकृत बैंक रहे खुले,ग्राहकों ने निबटाए अपने काम

WhatsApp Channel Join Now
तीन दिनों के बैंक हड़ताल को लेकर सभी राष्ट्रीयकृत बैंक रहे खुले,ग्राहकों ने निबटाए अपने काम


अररिया 27 सितम्बर(हि.स.)। सोमवार से बुधवार तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे।जिसको लेकर आज रविवार को सभी बैंक आम दिनों की तरह खुला रहा और ग्राहकों ने तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण अपने सभी जरूरी काम का निबटारा किया।

बैंक प्रबंधकों के मुताबिक, तीन दिन तक शाखाएं बंद रहने से नकद निकासी, जमा, चेक से जुड़े काम और बैंक खाते से संबंधित कई सेवाएं रुक सकती हैं।

डिजिटल बैंकिंग और एटीएम की सुविधा बैंक की व्यवस्था पर निर्भर करेगी।हजारों ग्राहकों को परेशानी से बचाने के लिए बैंक कर्मियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने और जरूरी लेन-देन समय पर पूरा करने को लेकर आज बैंक को रविवार रहने के बावजूद खुला रखा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story