नवादा के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने की तालाबंदी, परेशान रहे उपभोक्ता

WhatsApp Channel Join Now
नवादा के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने की तालाबंदी, परेशान रहे उपभोक्ता


नवादा, 11 सितंबर (हि.स.)।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को नवादा जिले के बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जोरदार भागीदारी की। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं एवं सामान्य बैंकिंग कार्य व्यापक रूप से ठप रहे।

अधिकारियों के विभिन्न स्केल में पीएलआई की विसंगतियों को समाप्त करना तथा शीघ्र 5 दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस लागू करना शामिल है। यूनियन नेता तथा पंजाब नेशनल बैंक नवादा के मुख्य प्रबंधक विजय कुमार तथा सहायक प्रबंधक कार्यानंद ने कहा कि वर्तमान पीएलआई व्यवस्था में असमानता को दूर किया जाना आवश्यक है। विशेष रूप से स्केल 3 से ऊपर के अधिकारियों को अधिक पीएलआई तथा स्केल1 से -3 तक के अधिकारियों के बीच पीएलआई में व्याप्त असमानता को समाप्त कर एक न्यायसंगत एवं समान व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

नवादा पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी तथा संघ के नेता कार्यानंद ने बताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो निश्चित तौर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पूरे देश में बैंकों ने हड़ताल रखा है अगर सरकार उनकी मांगों को जल्द नहीं मानेगी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल कर कामकाजूप कर देंगे।

हड़ताल को सफल बनाने में विभिन्न बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 26 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है।इसके बावजूद यदि सरकार एवं संबंधित पक्षों द्वारा मांगों का समाधान नहीं किया जाता है, तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का आह्वान किया गया है।

आज की सफल हड़ताल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी जायज मांगों को लेकर एकजुट हैं और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story