बकरी चराने खेत गई बच्ची की बालू खनन से बने गहरे गड्ढे में डूबने से मौत
सुपौल, 15 जून (हि.स.)। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर वार्ड 5 में रविवार को गहरे गड्ढे में डूबने से एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान शंकर पासवान की 8 वर्षीय पुत्री रूपम कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि रूपम कुमारी अपने घर से बकरी चराने खेत गई थी, इसी दौरान खेत में बालू खनन से बने गहरे गड्ढे में वो फिसल गई। बालू खनन के कारण करीब 15 फिट गहरा गड्ढा में पानी लबालब भरा हुआ था जिससे रूपम की डूबकर मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
इधर घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना स्थल पर लगातार कई दिनों से अबैध तरीके से उजला बालू खनन किया जा रहा जिससे काफी गहरा गड्ढा हो गया है करीब पंद्रह फिट पानी भरा रहता है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अनहोनी होने की संभावना बना रहता है।
लोगों ने प्रसाशन से इस तरह की घटना न हो इसको लेकर समुचित कार्रवाई की मांग की है l
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

