विहिप और बजरंग दल के तत्वावधान में निकाली गई शोभा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
विहिप और बजरंग दल के तत्वावधान में निकाली गई शोभा यात्रा


सुपौल, 26 मार्च (हि.स.)। रामनवमी के अवसर पर बुधवार को विहिप और बजरंग दल के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।

मुख्यालय बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास से मुख्य सडक पर भव्य रूप से निकाले गए शोभायात्रा में सैकड़ों रामभक्त और बजरंग दल के कार्यकर्ता के अलावे दर्जनों गणमान्य व समाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा की अगुवाई बजरंग दल विभाग संयोजक कोशी मुकेश यादव कर रहे थे। भगवा ध्वज और अस्त्रों से लैश होकर शोभायात्रा में शामिल रामभक्त के जय श्रीराम व हर हर महादेव के जयकारे गुंज रहे थे।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभायात्रा का जगह जगह अभिवादन किया गया। धूप में कई जगह रामभक्तों के लिए शरबत और पेयजल के स्टाॅल लगाये गए थे। शोभायात्रा में शामिल लोग मुख्य बाजार से छोटे बड़े वाहनों पर सवार होकर शोभायात्रा भीमपुर की ओर निकल गई। त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार शोभायात्रा के साथ चलकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे। वहीं बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर एस के पासवान, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, सहायक थानाध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था संधारण को लेकर तत्पर बने रहे।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण, भरथ, शत्रुघ्नजी की मनमोहक झांकी दिव्य रथ पर सवार थे। वहीं वाहन पर सवार अधोरी टीम के विहंगम नृत्य और बजरंगबली की विशाल झांकी लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना रहा।

शोभायात्रा में विहिप के जिलामंत्री दीपेश कुमार गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड मंत्री दीपक कुमार, जिला संयोजक आलोक कुमार, गोलू झा, सोनू यादव, मिथिलेश मेहता, गौरव यादव, अनिल ठाकुर आजाद, मिथिलेश, सुभाष, अजय, कृष्णा, नरेश, अमृत, दीपक, अमरपाल, मनोज, छोटू, सुरज, दूर्गेश, अमरेंद्र, आशिष, नीरज, अंगद,

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story