सनातन धर्म का मजाक बना कर पप्पू यादव दूसरे समुदाय को खुश करना चाह रहा है : मनोज सोनी

WhatsApp Channel Join Now
सनातन धर्म का मजाक बना कर पप्पू यादव दूसरे समुदाय को खुश करना चाह रहा है : मनोज सोनी


अररिया 01 अगस्त(हि.स.)। राम मंदिर चोरी मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सहित कांग्रेस के नेता के द्वारा दिल्ली संसद भवन के पास जिस तरह से सनातन धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है, इससे समस्त हिंदू समाज आक्रोश में है,जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में पप्पू यादव सहित कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

उक्त बातें बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने पटेल चौक स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में शनिवार को बैठक के दौरान कहा।

उन्होंने कहा राम मंदिर चोरी मामले में अब तक की जांच अनुसार किसी भी पुजारी का इंवॉल्वमेंट सामने नहीं आई है।चोरी में केवल मंदिर कमेटी के कुछ वर्कर का नाम सामने आ रहा है,जिसके लिए सरकार टीम गठित कर जांच करवा रही है। दोषी बक्से नहीं जाएंगे।अब इसी बीच हिंदू धर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सहित कांग्रेस के नेता लोग विदेशी ताकतों के इशारे पर सनातन धर्म के लोगों को गुमराह करने के साथ हिंदू धर्म को कलंकित करने का प्रयास कर रहा है।

सोनी ने कहा पप्पू यादव सहित कांग्रेस के लोगों को अगर हिंदुओं की थोड़ी सी भी चिंता है और हिम्मत है तो हिंदू बेटियों को लव जिहाद की चंगुल से बचाने के लिए और धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए सरकार से कानून की मांग करें। इसके लिए आंदोलन क्यों नहीं कर रहा है।

मौके पर बैठक में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी,संजीव रजक, यशवंत शर्मा, पिंटू सोनी,करण कर्मकार,विश्वजीत कुमार,आरव गुप्ता,नवीन कुमार, दीपक यादव,अभिषेक राज,अजय कुमार ,राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story