छठ पूजा घाट पर बजरंग दल अर्घ्य के लिए करेगी निःशुल्क गाय के दूध का वितरण
अररिया 11 नवम्बर(हि.स.)। सूर्योपासना एवं शुद्धता का महापर्व छठ पूजा के घाट पर श्रद्धालुओं के लिए बजरंग दल स्टॉल लगाकर निःशुल्क गाय के दूध का वितरण करेगी।बुधवार को फारबिसगंज सुल्तान पोखर स्थित शिवालय मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व जिला संयोजक मनोज कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा हर साल की तरह इस साल भी फारबिसगंज शहर के कोठीहाट नहर सहित जिले के कई छठ पूजा घाटों पर बजरंग दल के द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए अर्घ्य हेतु गाय के दूध का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा घाट पर अगर किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी समस्या होने पर बजरंग दल के स्टॉल पर संपर्क कर सकते हैं, बजरंग दल के कार्यकर्ता उन्हें भरपूर सहायता करने को तैयार रहेंगे। श्री सोनी ने कहा बजरंग दल सेवा,सुरक्षा और संस्कार को लेकर पूरे देश भर में जाने जाते हैं किसी भी प्रकार की धार्मिक आयोजन पर बजरंग दल के द्वारा हमेशा सेवा कार्य किए जाते रहे हैं।
मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, संजीव रजक,यशवंत शर्मा,संजय रजक ,किशन शर्मा,राहुल सोनी, करण चंद्रवंशी,सत्यम झा,अभय यादव,किशन सरदार, सोनू झा, अंकित गुप्ता,राहुल भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

