ईरानी खेमेनेई की मौत पर भारत में आंसू बहाने वाले से भारत को खतरा : मनोज सोनी

WhatsApp Channel Join Now
ईरानी खेमेनेई की मौत पर भारत में आंसू बहाने वाले से भारत को खतरा : मनोज सोनी


अररिया, 03 मार्च(हि.स.)।

इजरायल द्वारा किए गए हमले में ईरान के सुप्रीमो लीडर आयतुल्लाह खेमेनेई की मौत पर भारत में सीना पीट पीट कर रोने वालों से भारत सरकार को सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोग भारत के लिए खतरनाक है l उक्त बातें बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा।

उन्होंने कहा बांग्लादेश में जब एक हिंदू युवक दीपू दास चंद्र को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। ईरान के लिए सीना पीटने वाले उस समय कहां था, तब तो उसे विदेश की मामले बोलकर भारतीय होने का प्रमाण देता रहा l श्री सोनी ने कहा पाकिस्तान की आतंकियों के द्वारा पुलवामा जैसी बड़ी घटना में भारतीय हिंदुओं का नरसंहार किया गया l आतंकियों के द्वारा कई बार भारतीय जवानों को धोखे से हमले का शिकार किया गया और भारत में भाईचारा की दुहाई देने वाले के द्वारा इन सारी घटनाओं पर कभी दुख प्रकट नहीं किया। यहां तक की सोशल मीडिया के माध्यम से भारत का मजाक बनाते देखे गए, लेकिन आज ईरानी सुप्रीमो लीडर की मौत पर भारत में उग्र आंदोलन कर रहा है।

ईरानी समर्थकों का भारतीय मुल्क में रो रोकर बुरा हाल है।उन्होंने कहा ऐसे लोगों की गिनती देशद्रोही में होनी चाहिए। इन्हें अपना मुल्क का नहीं बल्कि विदेश की चिंता रहती ऐसी प्रजाति के लोगों को भारत से बेदखल करने की जरूरत है l

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story