बजरंग दल स्टॉल लगाकर शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं को पिलाएगी पेयजल

WhatsApp Channel Join Now
बजरंग दल स्टॉल लगाकर शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं को पिलाएगी पेयजल


अररिया 10 अक्टूबर(हि.स.)।

जिले के घूरना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा के मौके पर घुरना बाजार में बजरंग दल की ओर से श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी। शनिवार को घूरना बाजार वार्ड नंबर 11 स्थित राजा बाबा स्थान के प्रांगण में बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा कि दुर्गा पूजा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता शिविर में मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को पानी पिलाने की सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा घूरना बाजार सहित जिले के कई जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल के नजदीक बजरंग दल के कार्यकर्ता स्टॉल लगाकर नवमी और दशमी पूजा को श्रद्धालुओं को स्वच्छ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम करेगी।श्री सोनी ने कहा पूजा-पाठ और मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से घूरना बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य है। इसी उद्देश्य से बजरंग दल के कार्यकर्ता हर वर्ष इस तरह की सेवा देते चली आ रही है। बजरंग दल का कहना है कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना सभी का दायित्व है। वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे अरुण मुखिया ने कहा बजरंग दल का प्रयास रहेगा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में माँ दुर्गा की आराधना कर सकें। बजरंग दल ने इस सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक सहयोग, सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।

बैठक में बजरंग बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी,अरुण मुखिया,प्रिया रंजन शाह,पवन शर्मा,संजू मुखिया,विष्णु मुखिया, करण चंद्रवंशी, पप्पू मुखिया, धीरज मुखिया ,अमित कुमार, मनीष कुमार, इंद्रजीत कुमार, सोनू मुखिया ,जितेंद्र कुमार, धीरज मुखिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे l

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story