बगही के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

WhatsApp Channel Join Now
बगही के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


सुपौल, 04 जुलाई (हि.स.)। जिले के बगही के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के करिहो निवासी छेदी सादा के पुत्र राजकुमार सादा के रूप में की गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया। स्थानीय निवासी रोशन कुमार ने बताया कि राजकुमार सादा मोटरसाइकिल से पथरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बगही के समीप एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया।

युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story