अभियुक्त ने पड़ोसी को अपराध में फंसाने के लिए घर में विस्फोटक सामग्री रखवाया

WhatsApp Channel Join Now
अभियुक्त ने पड़ोसी को अपराध में फंसाने के लिए घर में विस्फोटक सामग्री रखवाया


बगहा, 04 फरवरी(हि.स.)। बगहा पुलिस ने चौतरवा थाना के अहिरवलिया गांव में पिछले दिनों मिले विस्फोटक पदार्थ मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन किया है। उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 31 जनवरी को संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ (एपेक्स पावर 90 लिखा हुआ विस्फोटक )(एक्सप्लोसिव क्लास-2)-तीन पीस, सिल्वर रंग का 02 पीस डेटोनेटर,काला-लाल रंग का इलेक्ट्रिक मल्टीमीटर उपकरण) सामग्री नीरज राव, ग्राम अहिरवलिया के घर से बरामद होने के उपरांत चौतरवा थाना में कांड संख्या 45/26 दिनांक 01 फरवरी 26 दर्ज की गयी थी, जिसमें धारा- 288 बीएनएस एवं विष्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा-5/6 के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा कुमार देवेंद्र के नेतृत्त्व में एस.आई.टी टीम का गठन करके कांड का शीघ्र अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया। गठित टीम ने महज 48 घंटा के भीतर सफल उद्‌भेदन कर लिया है।

उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात आयी है कि विध्यांशु राव उर्फ़ दिव्यांशु राव का इनके परिवार का अपने पडोसी नीरज राव उर्फ पिंटू पिता हरिशंकर राव ग्राम अहिरवलिया से पूर्व से विवाद चल रहा था। जब ये दिसम्बर महीना में आर्म्स एक्ट के काण्ड से जमानत पर छूटा, तो पत्थर तोड़ने का काम करने कर्नाटक गए थे और वही से विष्फोटक सामान छुपाकर गाँव ले आया था। बीते 31 जनवरी की रात्रि में अपनी माँ रंजू देवी के साथ मिलकर विष्फोटक सामान को एक थैले में छिपाकर अपने पडोसी नीरज राव उर्फ पिंटू पिता हरिशंकर राव के घर में फेंक दिया और माँ के द्वारा फ़ोन कर पुलिस को पडोसी नीरज राव उर्फ़ पिंटू के घर विष्फोटक सामान छुपा होने की गलत सूचना दे दी। पूर्व के आपसी विवाद के वजह से अपने पडोसी को फ़साने के लिए यह काम इनके और इनकी माँ द्वारा किया गया।

एसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान दिनांक 03 फरवरी 26 को अहिरवलिया से विध्यांशु राव उर्फ दिव्यांशु राव पिता भुवनेश्वर राव को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से एक वीवो वाई 15 5 स्मार्ट फ़ोन बरामद किया गया। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त विध्यांशु राव अपनी माँ रंजू देवी को कांड में संलिप्त होने की पुष्टि की हैं।वही गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा हैं। जिसको न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं। फरार प्राथमिकी अभियुक्त रंजू देवी पति भुवनेश्वर राव की थाना चौतरवा की गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी की जा रही हैं।

एसपी ने कहा कि बरामद विष्फोटक सामग्री के बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी का पता लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विध्यांशु राव उर्फ़ दिव्यांशु राव पिती भुवनेश्वर राव ग्राम अहिरवलिया थाना चौतरवा जिला प० चम्पारण का अपराधिक इतिहास रहा हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बेतिया जिला के अन्य कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। मौके पर एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, प्रशिक्षु डीएसपी सह चौतरवा थानाध्यक्ष अंकित कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी मौंजूद रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story