बगहा एसपी नें दो पियक्कड़ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया

WhatsApp Channel Join Now
बगहा एसपी नें दो पियक्कड़ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया


बगहा एसपी नें दो पियक्कड़ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया


पश्चिम चम्पारण (बगहा),17सितम्बर(हि.स. )।बगहा पुलिस ज़िला के रामनगर थाना में पदस्थापित 112 पीटीसी एएसआई सुरेंद्र कुमार मुनमुन औऱ हवलदार सुनील कुमार शराब पीकर रामनगर शहर की मुख्य सड़क पर तमाशा क़र रहें थे,उसी दौरान स्थानीय दुकानदार औऱ ग्रामीणों नें उनका वीडियो बनाकर वायरल करके बगहा एसपी राजेश कुमार को भी वीडियो भेज दिया,जिसके बाद रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम के नेतृत्व में दोनों के मेडिकल जाँच कराये गए ,जिसमें शराब सेवन की पुष्टि के बाद गाज़ गिरी ।

बताया जा रहा है की बिहार पुलिस के दो वरीय जवान जो प्रोन्नत पदाधिकारी हैं इनके द्वारा खुलेआम शराब पीकर बाइक से गिरने औऱ लड़खड़ाने के अलावा शहर में नौटंकी करने की घटना शर्मसार क़र दी।

बिहार में विगत 10 वर्ष से पूर्ण शराबबंदी क़ानून लागू है, ऐसे में शराब बनाना, बेचना, पीना या पिलाने पर पूरी तरह प्रतिबन्ध है।पुलिस सुत्रों के आधार पर बगहा पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों को निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रहें हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story