बगहा पुलिस की कार्रवाई, 22 लोग गिरफ्तार,जेल भेजने की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
बगहा पुलिस की कार्रवाई, 22 लोग गिरफ्तार,जेल भेजने की तैयारी


पश्चिम चम्पारण(बगहा), 2 नवंबर(हि.स.)। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी और अलग-अलग मामलों में आरोपित लोगों को गिरफ्तार किया है।बगहा पुलिस अधीक्षक के अनुसार, धनहा, चिउटाहा, चौतरवा, रामनगर और वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। चौतरवा थाना क्षेत्र की कार्रवाई में एकनाली बंदूक, 12 बोर के आठ जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

चिउटाहा थाना की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2)/96 के तहत संदीप उरांव, पिता प्रभु उरांव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

चौतरवा थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया। वहीं, बीएनएस की धारा 318(4) एवं बिहार जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2016 की धारा 415 के तहत अमर कुमार, आशीष कुमार, रामजीत कुमार, उत्तम कुमार, नियम बैढ़ा, अमित कुमार, काजू कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।इसके अतिरिक्त, धारा 170 के तहत लालू बीन, रिंकू कुमार, नागमणि कुमार, रितिक जायसवाल, प्रशांत कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। चौतरवा थाना की कार्रवाई में एक एकनाली बंदूक, 12 बोर के आठ जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।

रामनगर थाना की पुलिस ने वारंट के मामलों में रमेश साह, अजय चौधरी और इसराफिल मियां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।इसी क्रम में वाल्मीकिनगर थाना की पुलिस ने वारंट के मामलों में चंदन चौधरी और गौरव चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story