बगहा पुलिस की कार्रवाई में आठ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

पश्चिम चम्पारण (बगहा), 09 नवम्बर (हि.स.)। बगहा पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।बगहा पुलिस अधीक्षक के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंटी एवं अन्य मामलों के आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। रामनगर थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिन्दा यादव, हिरालाल यादव, मोतिलाल यादव, सुरेन्द्र यादव, फिरोज खां और रामचन्द्र गोंड शामिल हैं। सभी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

वहीं, चौतरवा थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें गौतमी देवी, शीला देवी, जितेन्द्र तुरहा, नितु देवी, यादोमती देवी, मुख्तार यादव और गीता देवी शामिल हैं। सभी को रिकॉल पर मुक्त किया गया।

इधर, धनहा थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर गणेश वर्मा उर्फ गणेश साह को गिरफ्तार किया, जिन्हें रिकॉल पर मुक्त कर दिया गया। जबकि चिउटाहां थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 के तहत मोहर महतो को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान के दौरान 561 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 3 लाख 83 हजार रुपया की शमन राशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त वारंट निष्पादन एवं कुर्की की कार्रवाई भी की गई।बगहा पुलिस ने अपनी कार्रवाई को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं यातायात नियमों के पालन की दिशा में जारी अभियान का हिस्सा बताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774432 Articles

Share this story