सुपौल में कुदाल से काटकर 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में कुदाल से काटकर 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले


सुपौल में कुदाल से काटकर 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले


सुपौल में कुदाल से काटकर 7 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले


सुपौल, 10 जुलाई (हि.स.)। सुपौल में बेखौफ़ अपराधी ने हत्या की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक युवक ने सात वर्षीय लड़की की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया है। घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा है और आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी पहुँच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 8 की बताई जा रही है। जहाँ देर रात गांव के शंभू साह अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ गांव से ही दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। आगे आगे शंभू साह चल रहे थे और पीछे पीछे उसकी 7 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी हाथ में दूध की बोतल लेकर अपने घर लौट रही थी। बताया गया है कि उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उनकी 7 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी पर कुदाल से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, बताया जा रहा है की युवक ने लगातार कुदाल से प्रहार कर प्रीति कुमारी के टुकड़े टुकड़े कर दिये, जिससे प्रीति कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

यह घटना गांव में आग की तरह फ़ैल गई, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आरोप लगाया गया है की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपित युवक का नाम राजू साह है, जो उसका पड़ोसी ही बताया जा रहा है, कहा गया है कि घटना करने के बाद आरोपी युवक राजू साह अपने घर जाकर छुप गया। जिसके बाद आक्रोशित लोग उसे खदेड़ते हुए आरोपी के घर पहुँच गए और उसके घर में आग लगा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव रंजन सहित कई थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुँच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

जानकारी मिल रही है कि पुलिस द्वारा किसी तरह आरोपी को वहां से निकालकर अपनी गिरफ्त में ले लिया गया है।

इधर घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने बुझाया गया।

घटना के बाद मृतका के परिजन में कोहराम मच गया है वहीं गांव के लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिये गए। हालांकि उसके बाद एफएसएल की टीम बुलाई गई, जिसके बाद एफएसएल की टीम ने घटना का विधिवत सैम्पल कलेक्ट किया है ।

इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों को काफी जद्दोजहद के बाद शांत किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

सुपौल सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आरोपित राजू साह को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story