लोक अदालत को लेकर निकली जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
लोक अदालत को लेकर निकली जागरूकता रैली


भागलपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। रैली का उद्देश्य आम लोगों को लोक अदालत के महत्व और इसके माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय के प्रति जागरूक करना था। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को लोक अदालत में अपने मामलों के निपटारे के लिए प्रेरित करती नजर आई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने बताया कि 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत में खासकर बैंक से जुड़े मामले, जमीन विवाद, पति-पत्नी के बीच के पारिवारिक विवाद सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने आम जनता से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का त्वरित और सरल समाधान प्राप्त करें। लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि आपसी संबंधों में भी सुधार आता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story