सीएपीएफ में भर्ती को लेकर एसएसबी ने युवाओं के बीच चलाया जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
सीएपीएफ में भर्ती को लेकर एसएसबी ने युवाओं के बीच चलाया जागरूकता कार्यक्रम


अररिया, 07 नवम्बर(हि.स.)।

एसएसबी 52 वीं बटालियन की ओर से शनिवार को जिले के सिकटी और कुर्साकांटा के ग्रामीण क्षेत्रों में सीएपीएफ में भर्ती को लेकर युवाओं के बीच चलाया जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देश पर सभी बाह्य सीमा चौकी के अधिकारियों के द्वारा युवाओं के साथ संवाद किया गया और सेंट्रल आर्मी पुलिस फोर्स में भर्ती को लेकर प्रेरित किया।एसएसबी के अधिकारियों ने पारा मिलिट्री फोर्स सहित इंडियन आर्मी में भर्ती होने के तरीकों और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।संवाद के दौरान अग्निवीर को लेकर फैली भ्रांतियों को भी दूर किया गया।बाह्य सीमा चौकी सिकटी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीणों को सीएपीएफ में भर्ती होने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story