अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली


अररिया 08 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजन के साथ ही स्कूल बच्चों के द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें बच्चों ने साक्षरता से जुड़े नारे लगाए।बच्चों ने नारा लगाकर साक्षरता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि मानव विकास और समाज के लिए उनके अधिकारों को जानने व साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने व्यक्तिगत,सामुदायिक और सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।

वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पहले विश्व कांग्रेस के शिक्षा मंत्री ने वर्ष 1965 में इसी दिन तेहरान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए पहली बार बैठक की थी।पहला साक्षरता दिवस 1966 में मनाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story