मौसम में बदलाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने दर्जनों स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
मौसम में बदलाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने दर्जनों स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान

मौसम में बदलाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने दर्जनों स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान

अररिया 28 मार्च(हि.स.)।लगातार मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर अररिया अग्निशमन विभाग की ओर से शनिवार को दर्जनों स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया।विभाग के कर्मचारियों ने स्कूलों,बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अग्निकांड जैसे आपदा से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया।

अग्निकांड की स्थिति में उससे बचने के उपायों को लेकर विभाग के कर्मचारियों के द्वारा डेमो करके बताया गया।इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा अग्निकांड से बचाव को लेकर अपनाने वाले उपायों को लेकर दीवाल पेंटिंग,बैठक, केनोप लगाकर जागरूक किया गया।इसके अलावे बड़े प्रतिष्ठानों में अग्निकांड से बचाव को लेकर अग्निशमन यंत्र सिलेंडर लगाने को लेकर जागरूक किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story