विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
अररिया 11 जुलाई(हि.स.)।
फारबिसगंज के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस मनाई गई।जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली और मानव श्रृंखला का निर्माण कर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि हम लोग सभी जानते हैं की जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या हम भारतीयों के लिए चिंता का विषय है। जनसंख्या बढ़ रही है तो आवश्यकताएं भी बढ़ रही है,उन्हें पूरा करने के लिए अधिक से अधिक प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है।
कृषि योग्य भूमि लगातार कम हो रही है।प्रदूषण दिन व दिन बढ़ती जा रही है।ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल रहे ग्लेशियर से समुद्र का जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच जाने की आशंका है। विश्व के अनेक विचारक वैज्ञानिकों का यह मानना है कि भविष्य में अगला विश्व युद्ध संभवतः पानी को लेकर होगा। क्योंकि लगातार पानी की मात्रा कम हो रही है। इस अवसर पर युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल,प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह,संजीत कुमार निगम के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक करते हुए गगनभेदी नारे लगाए।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

