नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत नगर की प्रतिज्ञा के तहत जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत नगर की प्रतिज्ञा के तहत जागरूकता अभियान


अररिया, 02 नवम्बर(हि.स.)। नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत नगर की प्रतिज्ञा थीम पर जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में सोमवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न माध्यमों से आमलोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान के तहत नगर पंचायत जोकीहाट द्वारा कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित किया गया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने तथा बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं एलईडी वैन के माध्यम से लघु फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।

नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत नगर की प्रतिज्ञा सप्ताह के अंतर्गत नगर परिषद फारबिसगंज में द्विजद्वेनी फील्ड , फारबिसगंज रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस मोड़, कोठी हाट नहर पर, मटियारी स्थान पर एवं नगर परिषद अररिया अंतर्गत गोढ़ी चौक, चांदनी चौक, बस स्टैंड अररिया, जयप्रकाश नगर स्थान पर नशा मुक्त एलईडी वाहन के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रचार-प्रसार किया गया। इसके माध्यम से जिला वासियो को सभी प्रकार के नशा से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story