स्कूली बच्चों ने धन्वंतरि जयंती मनायी, रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
स्कूली बच्चों ने धन्वंतरि जयंती मनायी, रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक


अररिया 06 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में धन्वंतरि जयंती मनाने के साथ दीपों के पर्व दीपावली को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई और पटाखा और आतिशबाजी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने बच्चों को धनतेरस यम द्वितीया दीपावली आदि के बारे में जानकारी दी। युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि आज के समय में भी आयुर्वेद को किसी से काम नहीं समझा जाए। शिक्षिका कुमारी कंचन माला एवं कुमारी भारती ने बच्चों को पर्व - त्यौहार में संयमित रहने की बात कही साथ हीं साथ पटाखे फुलझड़ी से अपने को बचाते हुए गांव घर को भी बचाने को कहा।

शिक्षिका कंचन माला ने कहा कि मां लक्ष्मी से एक ही प्रार्थना है, धन वर्षे या न वर्षे पर कोई गरीब दो रोटी के लिए न तरसे। पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि प्रकृति ने हमें हमारे पर्यावरण के रूप में अनेक अनमोल उपहार दिया है , जो हमारी सांसों धड़कनों को बनाए हुए हैं हमें जीवन जीने के लिए जो भी आवश्यक वस्तुएं चाहिए वह सब हमें पर्यावरण से प्राप्त होती है। सांस लेने के लिए हवा, पीने के लिए पानी तथा खाने के लिए अनाज फल व सब्जी प्राप्त होती है। मनुष्य इस अमूल्य सौगात का अपनी निजी स्वार्थ के लिए अंधाधुंध दोहन करता जा रहा है। जो आने वाले समय के लिए खतरा का सूचक है। साथ साथ पॉलिथीन के उपयोग व पटाखों के फोड़ने से होने वाले प्रदूषण को लेकर जागरूक किया।

जिसके बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली गई,जिसमें बच्चों ने दीपावली को लेकर पटाखा और आतिशबाजी से बचाव को लेकर कई तरह के नारे लगाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773434 Articles

Share this story