नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत विद्यालयों में एलईडी वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत विद्यालयों में एलईडी वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को किया गया जागरूक


अररिया 26 नवम्बर(हि.स.)। नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों में एलईडी वैन के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत मानिकपुर मध्य विद्यालय, बरा मध्य विद्यालय, सिमराहा मध्य विद्यालय, खरैया बस्ती मध्य विद्यालय एवं ककोड़वा मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। एलईडी वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा मुक्ति से संबंधित लघु फिल्में दिखाकर नशे के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, आस-पड़ोस एवं समाज के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story