प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सहरसा, 29 मई (हि.स.)। जिले के पतरघट प्रखंड के एसबीआई धबौली शाखा में शुक्रवार को वित्तीय सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत खाताधारक के आश्रित परिवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर शाखा प्रबंधक कुमार जयभद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक बैंक खाता खुलवाने तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने की अपील की।इस अवसर पर धबौली पूर्वी पंचायत निवासी स्वर्गीय सरिता देवी खाताधारक के पति सुशील राम को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा लाभ दिया जाता है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर दो लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित बैंक कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी तथा जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर बैंक सेवा प्रबंधक अविनाश कुमार, ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक रूद्रा नन्द कुमार,जीविका BPM प्रवीना कुमारी, बैंक कर्मी सोनू कुमार, अमित कुमार, प्रभाष कुमार, दीपक कुमार, सत्यम कुमार,स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

