मजदूर दिवस पर श्रम विभाग का जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
मजदूर दिवस पर श्रम विभाग का जागरूकता कार्यक्रम


अररिया,01 मई(हि.स.)। संयुक्त श्रम भवन में शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपस्थित पदाधिकारियों ने सयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रानीगंज राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जोकीहाट अमित कुमार कश्यप, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरपतगंज ममता कुमारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में आये श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर, बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा योजनाओ से संबंधित हस्तपुस्तको का वितरण किया गया तथा सभी पदाधिकारीयो के द्वारा बाल श्रम उन्नमूलन एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story