अवैध नशे को लेकर मानवाधिकार संगठन ने चलाया जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
अवैध नशे को लेकर मानवाधिकार संगठन ने चलाया जागरूकता अभियान


भागलपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित विशनपुर जिछो पंचायत में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के जिला संगठन द्वारा एवं लोदीपुर थाना पुलिस और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शुक्रवार को अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। सर्वप्रथम इस रैली की शुरुआत लोदीपुर थाना परिसर से की गई। तदनोपरांत यादव टोला, हरिजन टोला से होकर जनसंवाद करते हुए मुस्लिम टोला, कुशवाहा टोला से गुजर कर पुनः थाने पर समाप्त की गई।

मौके पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह के साथ साथ रोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बिहार विकास कुमार, लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक शिलानाथ सिंह, विशनपुर जिछो पंचायत के मुखिया आशुतोष महलदार, सरपंच दिनेश राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने आम जनमानस से अपील किया कि जो भी अवैध सुखे नशे का कारोबार करता है कि आप स्थानीय थाने को सूचित करें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और उक्त नशें के सौदागर के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि श्री सिंह ने एक नंबर 9931250649 जारी करते हुए कहा कि आप इस संगठन के नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं। वहीं विशनपुर जिछो पंचायत के मुखिया आशुतोष महलदार ने बताया कि पूर्व में भी इस तरह का अभियान चलाया जा चुका है और संगठन के सहयोग से इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story