बाल शोषण के खिलाफ स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
अररिया 23 मार्च(हि.स.)।
जिले के फारबिसगंज स्थित जेपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं शशि एकेडमी में सोमवार को बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानाध्यापक शीला सिन्हा की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त, बाल शोषण मुक्त ,बाल श्रम मुक्त एवं मानव तस्करी मुक्त जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती एवं एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन,जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नई दिल्ली के सहयोग से जिला को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया।मौके पर समाज को बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त एवं सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में करने हेतु जागरूकता के माध्यम से अपील की गई।
कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के निदेशक अजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, समाजसेवी वाहिद अंसारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि अररिया जिला के 26 थाने में बच्चों के मामलों को लेकर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी कार्यरत हैं। बच्चों से संबंधित कोई भी मामला हो तो आप अपने थाना के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों ने अहम भूमिका निभाई| जागरण कल्याण भारती के टीम का अपेक्षित सहयोग मिला।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

