बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम


अररिया 27 नवम्बर(हि.स.)।अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के मौके पर शुक्रवार को फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन की ओर से बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे अनुमंडल को बाल विवाह से मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

यह कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त अररिया जिला और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की मुहिम के तहत संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन तथा अनुमंडल प्रशासन फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी अनुमंडलवासियों से अपील की गई कि वे न केवल अपने परिवार में कम उम्र में शादी रोकें, बल्कि समाज में कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें |

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story