दो दिवसीय सदगुरु सत्संग सह सम्मान समारोह आयोजित
भागलपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के बैकुंठपुर गांव में सैनिक संगठन सुल्तानगंज के द्वारा शनिवार को दो दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सैनिक संगठन के द्वारा नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, सुभाष मंडल, पूर्व वार्ड पार्षद सुभाष पोद्दार, समाजसेवी सह पूर्व वार्ड पार्षद मनोज यादव, प्रखंड कोंग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर पासवान, जदयू पंचायत अध्यक्ष अनिल साह सहित दर्जनों समाजसेवी एवं पत्रकारों को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने सैनिक संगठन के लोगों द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान सैनिक संगठन के अध्यक्ष अशोक यादव, पंकज शर्मा, सुभाष यादव, निरंजन साह, विभाष कुमार, महादेव साह, विष्णु प्रभाकर, रवि कुमार सहित दर्जनों सैनिक संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

