चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


किशनगंज, 17 नवंबर (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल की मासूम बच्ची के साथ 45 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की सुबह पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चुड़ीपट्टी कागजिया बस्ती निवासी समेरूल हक के पुत्र सरफराज खान उर्फ बाबू के रूप में हुई है। मामले में पीड़िता के परिजन की लिखित शिकायत पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

परिजनों के अनुसार, 15 नवंबर रविवार की शाम बच्ची अपने घर के सामने बड़े भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी सरफराज खान वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। उसने बच्ची के भाई को अपना मोबाइल फोन दे दिया, ताकि वह गेम खेलने में व्यस्त रहे। कुछ देर बाद बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद परिजन बच्ची की तलाश में निकले तो घर के पास खाली जमीन में उगी झाड़ियों के पीछे आरोपी बच्ची को गोद में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करता मिला। परिजनों को देखते ही आरोपी भाई के हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया। बाद में बच्ची ने परिजनों को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। घटना से आक्रोशित परिजन बच्ची को लेकर तत्काल सदर थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778500 Articles

Share this story