सारण में पुलिस परीक्षा में ब्लूटूथ से चोरी का प्रयास विफल, 4 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण में पुलिस परीक्षा में ब्लूटूथ से चोरी का प्रयास विफल, 4 गिरफ्तार


सारण, 23 जुलाई (हि.स.)। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अवर निरीक्षक वितंतु लिखित परीक्षा के दौरान सारण पुलिस ने कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करते हुए एक बड़े गिरोह के प्रयास को विफल कर दिया। भगवानबाजार थाना क्षेत्र के राजेन्द्र कॉलेजियट +2 विद्यालय केंद्र पर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए चोरी करते हुए परीक्षार्थी रूपेश कुमार भोजपुर को रंगे हाथ पकड़ा गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र पर तैनात 2 बायोमैट्रिक सुपरवाइजर हैपी कुमार व प्रियंaसु कुमार और 1 जैमर कर्मी उत्सव कुमार को भी धोखाधड़ी में संलिप्त पाया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ सेट, आधार कार्ड और प्रवेश पत्र जब्त कर लिया है।

भगवानबाजार थाने में मामला कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story