हत्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हत्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार


पूर्वी चंपारण,15 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जितना थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितना थाना क्षेत्र के रेगनियां गांव निवासी शेरु राय 25 वर्ष , पिता बीरबल राय उर्फ बीरबल दास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।

जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story