दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण


भागलपुर, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के गोराडीह प्रखंड अन्तर्गत गुरुवार को विगत वर्ष चिन्हित कतिपय छात्रों को समावेशी शिक्षा के तहत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र गोराडीह में आयोजित निःशक्त छात्रों के लिए उपकरण देने के लिए केम्प का आयोजन किया गया था।

इसमें अस्थि दिव्यांग छात्रों के लिए सहायक उपकरण जिला कार्यालय से प्राप्त हुआ है। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के पांच बच्चों में एक बच्चे को व्हील चेयर और चार बच्चों को ट्राईसिकल गुरुवार को प्रखण्ड संसाधन केन्द्र गोराडीह में वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि इसको लेकर प्रखंड के सभी संबंधित प्रधानाध्यापक को सूची में अंकित छात्रों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, एक प्रति फोटो तथा यू०डी०आई०डी० कार्ड के साथ बीआरसी बुलाया गया था। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार दास, लेखापाल बिजय कुमार सिंह, बीआरपी अमित कुमार, आदेश मिश्रा, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story