बिहार विधानसभा में उठा कटिहार सदर अस्पताल का मुद्दा, सरकार ने दिया आश्वासन

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 27 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार सदर अस्पताल में आईसीयू वार्ड की बदहाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण आईसीयू वार्ड क्रियाशील नहीं हो पा रहा है, जिससे मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।

मंत्री स्वास्थ्य विभाग, मंगल पांडेय ने अपने जवाब में बताया कि सात निश्चय-3 के तहत सभी जिला अस्पतालों को अति विशिष्ट चिकित्सा अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कटिहार जिला अस्पताल में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे आईसीयू वार्ड का परिचालन व्यवस्थित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story