16 मार्च को सोनवर्षा और सौर बाजार में कार्यकर्ता समागम को संबोधित करेंगे अशोक ढावले

WhatsApp Channel Join Now
16 मार्च को सोनवर्षा और सौर बाजार में कार्यकर्ता समागम को संबोधित करेंगे अशोक ढावले


सहरसा, 07 मार्च (हि.स.)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सहरसा जिला सचिव मंडल सदस्य की बैठक सीपीएम जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर बटराहा में मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज हुई।

बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार ने देश दुनिया की चर्चा करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी तानाशाही रवैया और सम्राज्यवादी नीति के तहत दुनिया की ऊर्जा शक्ति तेल भंडारन पर कब्जा जमाने हेतु विभिन्न देशों पर अनावश्यक रूप से युद्ध थोपकर मानवता और इंसानियत को शर्मशार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी शर्तों पर भारत को पंगु बनाकर ट्रेड डील करवाकर भारत के किसानों को आर्थिक रूप से गुलाम करने पर उतारू है।

जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसान मजदूर और जनविरोधी नीतियों को लाकर और कोरपोरेट कंपनियों और धन्नासेठों को फायदा पहुंचाकर देश के साथ धोखा कर रही है। भाजपा देश को अपनी रंगों में रंगना चाहती है। खुद अपनी पार्टनर पार्टी को भी नहीं छोड़ना चाहती है। भारत सरकार की गलत नीतियों, संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी रवैए के खिलाफ सीपीएम 24 मार्च को दिल्ली में महारैली करने का निर्णय लिया है। जिसकी तैयारी सहरसा में बड़े पैमाने पर हो रही है ।

16 मार्च को पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अशोक ढ़वले और राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी कामरेड बिनोद कुमार के नेतृत्व में सहरसा के सोनबरसा के कोपा में विशाल आमसभा और सौर बाजार के विवाह भवन में कार्यकर्ता समागम होने का निर्णय है। जिसकी तैयारी हेतु बैठक में सदस्यों को व्यक्तिगत जवाबदेही देते कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लेते हुए 21 मार्च को दिल्ली महारैली में भाग लेने पहुंचने का भी फैसला लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story