बक्सर के डुमरांव में श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली

WhatsApp Channel Join Now
बक्सर के डुमरांव में श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली


बक्सर, 24 अगस्त (हि.स.)। नगर भवन सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरांव जदयू के पूर्व विधानसभा प्रभारी रवि उज्जवल कुशवाहा ने की।

इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने स्व. जेटली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए रवि उज्जवल कुशवाहा ने कहा कि स्व. अरुण जेटली भारतीय राजनीति के सशक्त स्तंभ, कुशल अधिवक्ता और दूरदर्शी अर्थनीति विशेषज्ञ थे। केंद्र सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में कई महत्वपूर्ण सुधारों को आगे बढ़ाया।

जीएसटी लागू कराने, बैंकिंग क्षेत्र में सुधार तथा दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता को लागू कराने में उनकी भूमिका को वक्ताओं ने ऐतिहासिक बताया।

वक्ताओं ने कहा कि जेटली ने रक्षा मंत्री और कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। राज्यसभा में नेता विपक्ष के रूप में उन्होंने संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में योगदान दिया।

सभा में दिसंबर माह में स्व. अरुण जेटली की जयंती डुमरांव में वृहद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story