आर्ट ऑफ लिविंग के 45 और आचार्य श्री रविशंकरजी के 70 वर्ष पर शरबत वितरण
अररिया 12 मई(हि.स.)। आर्ट ऑफ़ लिविंग 45 वर्ष पूरे होने एवं संस्थापक आचार्य श्री रविशंकरजी के 70वें जन्म दिवस के मौके पर आर्ट ऑफ़ लिविंग के फारबिसगंज शाखा की ओर से मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर में शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। तेज उमस भरी गर्मी के बीच राहगीरों के साथ-साथ ट्रेन के यात्रियों के बीच शरबत का वितरण हुआ।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद वीणा देवी,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,समाजसेविका रेणु वर्मा,मधु भगत,नम्रता सिंह के द्वारा किया गया। शरबत वितरण सेवा कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सदस्य अनीता बायंवाला,सीता कचवाल,हेमंत कचवाल,विभा भगत,राजू साह,सुरेश केशरी,कांग्रेस नेता मनोज कुमार जायसवाल,अलका अभिषेक,अभिषेक नीरज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर जरूरतमंदों के बीच शरबत का वितरण किया।
मौके पर आने वाले राहगीरों और जरूरतमंदों को जीवन जीने की कला के बारे में संस्था के सदस्यों ने जानकारी देते हुए गुरुदेव आचार्य श्री रविशंकरजी के बारे में जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

