आर्ट एण्ड क्राफ्ट शिविर संपन्न, उत्त्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
आर्ट एण्ड क्राफ्ट शिविर संपन्न, उत्त्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित


भागलपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। एसएम कॉलेज भागलपुर के गृह विज्ञान विभाग में चल रहे तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट शिविर का समापन बुधवार को हो गया। शिविर के दौरान छात्राओं को विभिन्न प्रकार की हस्तकलाओं एवं शिल्पकलाओं का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मरियम, द्वितीय स्थान आयुषी सिंह तथा तृतीय स्थान आर्या कुमारी ने प्राप्त किया। शिविर के दौरान वर्ली आर्ट, ट्राइबल क्वीन फ्लावर पॉट, लिपन आर्ट, स्टैम्प पेंटिंग आदि विभिन्न प्रकार की कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल एवं आत्मनिर्भरता की भावना को विकसित करना था। यह तीन दिवसीय शिविर छात्राओं के लिए सीखने, सृजन करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सराहनीय अवसर साबित हुआ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा, विश्वविद्यालय पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर, गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी पांडेय, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रकाश शाह, सहायक प्राध्यापक, डॉ. कुसुम, डॉ. गीता सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाये दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा की इस तरह के रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यक्रम के आयोजन से छात्राओं में कला-कौशल के विकास के साथ-साथ मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। छात्राएँ इस तरह की ट्रेनिंग प्राप्त कर हुनरमन्द और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story