2.01 लाख नेपाली करेंसी के साथ बोलेरो सवार युवक हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
2.01 लाख नेपाली करेंसी के साथ बोलेरो सवार युवक हिरासत में


अररिया 16 अक्टूबर(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की सीमा चौकी डी समवाय के जवानों ने शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा के पास से बोलेरो गाड़ी कर सवार एक युवक को दो लाख एक हजार नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया।एसएसबी की विशेष गश्ती टीम ने यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 197/5 के समीप भारतीय क्षेत्र में लगभग पांच सौ मीटर की दूरी कर की।

विशेष गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने संदिग्ध हालत में सीमा पर लगे बोलेरो की तलाशी ली तो सवार युवक के पास से दो लाख एक हजार नेपाली रुपये बरामद किए गए। जिसको लेकर पूछताछ के दौरान युवक द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक 32 वर्षीय नारायण कुमार यादव है,जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद एसएसबी ने फारबिसगंज कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया l

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762001 Articles

Share this story