स्मैक के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
स्मैक के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार


अररिया 01 सितंबर(हि.स.)। अररिया जिला पुलिस ने बैरगाछी के अजमतपुर खुशबू राइस मिल के पास एनएच 327 ई दक्षिणी लेन के पास गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हुंडई कार में सवार एक युवक को 817 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के तराही भवानीपुर वार्ड संख्या 2 के रहने वाले 20 वर्षीय मो. नौवेद खान पिता मो.नौमान खान को गिरफ्तार किया।जबकि मौके से दो अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। जानकारी मंगलवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता में दी।

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि जोकीहाट से अररिया की ओर एक सफेद रंग की हुंडई ग्रांड आई 10 कार संख्या जेएच 01 ईवाई 4518 जा रही है, जिसमें सवार लोगों के पास स्मैक का खेप है।

सूचना पर बैरगाछी थाना क्षेत्र के अज़मतपुर खुशबू राइस मिल के पास एनएच 327 ई दक्षिणी लेन के पास पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान कार को रुकने का इशारा करने पर सवार तीन लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिसमें से एक युवक को खदेड़कर पकड़ा गया।जबकि दो अन्य लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

मामले में पुलिस ने एनडीपीएस मामलों के एसओपी का पालन करते हुए हुंडई कार के साथ पकड़े गए युवक की तलाशी ली, जिसमें युवक के पास से 817 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

पुलिस ने कार को भी जब्त किया। मामले में बैरगाछी थाना में कांड संख्या 113/26 धारा 8(सी),21(सी),25,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में एसआई ज्वाला प्रसाद सिंह, एएसआई संतोष कुमार सिंह, पीटीसी गोविंद खोजवार, सिपाही अंकित कुमार, रामप्रसाद पासवान, होमगार्ड के जवान रामेश्वर मंडल, मिश्रीलाल मंडल शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story