14.27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाल में नेपाली नागरिक के साथ अररिया का युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
14.27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाल में नेपाली नागरिक के साथ अररिया का युवक गिरफ्तार


अररिया 07 अगस्त(हि.स.)।नेपाल के विराटनगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार दोपहर को रानी विराटनगर नगरपालिका वार्ड संख्या 15 में स्कूटर सवार दो तस्करों को 14.27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।जानकारी नेपाल विराटनगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से जारी रिलीज में दी गई है।

गिरफ्तार किए गए तस्करों में नेपाल मोरंग जिला के बेलबारी नगरपालिका वार्ड संख्या 11 निवासी 53 वर्षीय प्रकाश राय और दूसरा भारत के अररिया जिला का जोगबनी नेताजी चौक का रहने वाला 22 वर्षीय साहिल पांडेय है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।विराटनगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम को यह सूचना मिल रही थी कि रानी इलाके में नशा का अवैध कारोबार होता है।इसी कड़ी में सड़क के किनारे खड़े स्कूटर संख्या पीआर1-02-053पाइ267 के पास दो लोगों को संदिग्ध हालतें पाया गया।तलाशी लेने पर साहिल पांडेय के पास से प्लास्टिक में लिपटे ब्राउन शुगर के 15 पैकेट मिले।

के दौरान उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर प्रकाश राय को देने के लिए लाया गया था।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दोनों को हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार किया।उनके पास से ब्राउन शुगर,तीन मोबाइल और स्कूटर जब्त किया गया।गिरफ्तार दोनों युवकों रानी एरिया पुलिस ऑफिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story