पदभार संभालते ही यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए निकले ट्रैफिक डीएसपी

WhatsApp Channel Join Now
पदभार संभालते ही यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए निकले ट्रैफिक डीएसपी


अररिया 17 अक्टूबर(हि.स.)। अररिया में नए ट्रैफिक डीएसपी के पद पर तरुण कुमार पांडेय ने शनिवार को अपना योगदान दिया।

योगदान के साथ ही ट्रैफिक डीएसपी तरुण कुमार पांडेय पूरी तरह से एक्शन मूड में आए और शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू करने के लिए यातायात थाना पुलिस के साथ सड़क पर उतर आए।

अररिया बस स्टैंड चौराहा के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और बिना हेलमेट और कागजात के साथ वाहन चलाने वालों से जुर्माने की राशि की वसूली की गई।

इसके अलावा चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों और सवार की सीट बेल्ट के साथ कागजात की जांच की गई। वहीं गलत रूट और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों का भी क्लास लिया गया।पूजा पर्व के दौरान अचानक हुए जांच से शहर में हड़कंप मच गया।

मौके पर ट्रैफिक डीएसपी तरुण कुमार पांडेय ने कहा कि उन्होंने आज योगदान दिया और योगदान के लिए आने के क्रम में उन्होंने देखा कि शहर में वाहन चालकों के द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

फलस्वरूप योगदान के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वाहनों और ट्रैफिक नियमों की जांच की गई।उन्होंने कहा कि बाइक पर हेलमेट का उपयोग करना या चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना अपनी सुरक्षा है और इसका पालन सभी को करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और इस तरह का अभियान चलता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story