एसएसबी के सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों और जवानों को दिया गया टास्क

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी के सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों और जवानों को दिया गया टास्क


अररिया 06 मार्च(हि.स.)। अररिया स्थित एसएसबी 52 वीं मुख्यालय में एसएसबी का सैनिक सम्मेलन शनिवार को कमांडेंट महेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें एसएसबी के अधिकारी समेत सभी बॉर्डर आउट पोस्ट के अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।सैनिक सम्मेलन में भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षात्मक उपाय के साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का टास्क दिया गया।खासकर मादक पदार्थों,हथियार तस्करी पर रोक के साथ अन्य तस्करी पर लगाम लगाने सीमावर्ती क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया गया।इसके अलावे सरकार की सीमावर्ती गांवों में चलाए जाने वाले वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर बीओपी के अधिकारियों और जवानों को जानकारी दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story