डीआईजी(चिकित्सा) ने आईसीपी गेट का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डीआईजी(चिकित्सा) ने आईसीपी गेट का निरीक्षण


अररिया 17 अप्रैल(हि.स.)।

नई दिल्ली स्थित एसएसबी मुख्यालय में पदस्थापित डीआईजी (चिकित्सा) डॉ.एस.सी. सुखदेव शुक्रवार को बथनाहा एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय पहुंचे। जहां उप कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों ने बुके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

डीआईजी (चिकित्सा) डॉ.एस.सी. सुखदेव भ्रमण के दौरान जोगबनी आईसीपी गेट का जायजा लेने के साथ श्वान लिकीं (खोजी श्वान) और श्वान ब्रू (मादक खोजी श्वान)का निरीक्षण किया।एसएसबी 56 वीं बटालियन के उप कमांडेंट हर्षित कुमावत एवं सहायक कमांडेंट राशि भारद्वाज सहायक कमांडेंट और डॉ सबाना सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। अधिकारी मैस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं पौधारोपण किया।

डीआईजी (चिकित्सा) वाहिनी मुख्यालय के पशु चिकित्सालय का भी भ्रमण किया।जिसमें श्वान लिबी (मादक खोजी श्वान)श्वान रॉकेट (मादक खोजी श्वान) का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं पाउण्ड का भ्रमण किया।मौके पर सीमांत मुख्यालय एसएसबी पटना के कमांडेंट एवं पशु चिकित्सक डॉ.विचार नीमा,पूर्णिया मुख्यालय के पशु चिकित्सा के द्वितीय कमान अधिकारी डॉ.घनश्याम पटेल,उप कमांडेंट हर्षित कुमावत, मदन मोहन भट्ट, सहायक कमांडेंट राशि भारद्वाज,सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) सबाना सहित अन्य बल कार्मिक उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story